मणिपुर का कुख्यात कोर्ट में पेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2019 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना एनआइए के विशेष जज अजीत कुमार सिन्हा की अदालत में गुरुवार को विभिन्न मामलों के वांछित उखरुल मणिपुर के कुख्यात अपराधी निंगखम अगंकगं को पेश किया गया. केस 2/19 मामले में पेशी के बाद विशेष अदालत ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 18 जून तक बेऊर जेल भेज दिया. अभियुक्त […]
विज्ञापन
पटना : पटना एनआइए के विशेष जज अजीत कुमार सिन्हा की अदालत में गुरुवार को विभिन्न मामलों के वांछित उखरुल मणिपुर के कुख्यात अपराधी निंगखम अगंकगं को पेश किया गया. केस 2/19 मामले में पेशी के बाद विशेष अदालत ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 18 जून तक बेऊर जेल भेज दिया. अभियुक्त निंगखम को बीमापुर थाना कांड संख्या 115/2019 से एनआइए ने मामले में रिमांड पर लिया था.
निंगदाम जिस पर कई मामले दर्ज हैं तथा आरोप है कि वह पूर्णिया में कई बार आकर अवैध व प्रतिबंधित हथियारों की आपूर्ति की. साथ ही उसका नागालैंड व बर्मा के उग्रवादियों से सीधा संपर्क होने के भी साक्ष्य मिले हैं. इस मामले में एनआइए अब तक निंगदाम के अलावा क्लीयरसन काषो, वीआर होटरगांव, त्रिपुरारी सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता व सूरज सिंह को गिरफ्तारी कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




