ePaper

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दिनेश चंद्र यादव और गिरधारी यादव ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Updated at : 29 May 2019 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दिनेश चंद्र यादव और गिरधारी यादव ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

पटना : सिमरी बख्तियारपुर के जेडीयू विधायक दिनेश चंद्र यादव और बेलहर से विधायक गिरधारी यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. दोनों विधायकों को जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में उतारा था. दोनों विधायकों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में जीत दर्ज करने करने के बाद बिहार विधानसभा के […]

विज्ञापन

पटना : सिमरी बख्तियारपुर के जेडीयू विधायक दिनेश चंद्र यादव और बेलहर से विधायक गिरधारी यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. दोनों विधायकों को जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में उतारा था. दोनों विधायकों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में जीत दर्ज करने करने के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा.

मालूम हो कि सिमरी बख्तियारपुर के विधायक दिनेश चंद्र यादव मधेपुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ते हुए आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव को शिकस्त दी है. वहीं, बेलहर से विधायक गिरधारी यादव बांका संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ते हुए आरजेडी के उम्मीदवार जयप्रकाश नारायण यादव को हराकर जीत दर्ज की है. लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दोनों विधायकों ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने दोनों विधायकों का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन