ePaper

विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए बीजेपी से राधा मोहन और जेडीयू से संजय झा ने दाखिल किया नामांकन

Updated at : 28 May 2019 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए बीजेपी से राधा मोहन और जेडीयू से संजय झा ने दाखिल किया नामांकन

पटना : बिहार विधान परिषद की दो सीटों के लिए सात जून को होनेवाले उपचुनाव के नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन बीजेपी कोटे से राधा मोहन शर्मा और जेडीयू कोटे से संजय झा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद आरसीपी सिंह समेत बीजेपी और जेडीयू के कई […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधान परिषद की दो सीटों के लिए सात जून को होनेवाले उपचुनाव के नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन बीजेपी कोटे से राधा मोहन शर्मा और जेडीयू कोटे से संजय झा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद आरसीपी सिंह समेत बीजेपी और जेडीयू के कई नेता, मंत्री और विधायक उपस्थित थे. विधान परिषद के उप चुनाव में राधा मोहन शर्मा का कार्यकाल 6 मई 2020 तक के लिए होगा.

मालूम हो कि विधान परिषद के दो सदस्यों बीजेपी के विधान पार्षद डॉ सूरजनंदन प्रसाद और आरजेडी के सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन के निधन के कारण सीटें रिक्त हुई हैं. डॉ सूरजनंदन का निधन 30 दिसंबर, 2018 को हो गया था. उनका इनका कार्यकाल छह मई, 2020 तक था. वहीं, मोहसिन का निधन 12 जनवरी, 2019 को हो गया. इनका कार्यकाल छह मई, 2024 तक था. इस तरह राधामोहन शर्मा का कार्यकाल छह मई, 2020 तक और संजय झा का कार्यकाल छह मई, 2024 तक रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन