पीएम पैकेज के 75 प्रोजेक्टों को जमीन उपलब्ध कराने का डीएम को िनर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जिलाधिकारियों को पीएम पैकेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. राज्य में पीएम पैकेज के तहत 75 मेगा प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं. मुख्य सचिव ने जून तक इस पैकेज पर तेजी से कार्य करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. राज्य के 25 […]
विज्ञापन
पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जिलाधिकारियों को पीएम पैकेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. राज्य में पीएम पैकेज के तहत 75 मेगा प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं. मुख्य सचिव ने जून तक इस पैकेज पर तेजी से कार्य करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. राज्य के 25 जिलों में पीएम पैकेज के प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं. मुख्य सचिव ने कहा कि जमीन उपलब्ध होने के बाद सभी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जायेगा. राज्य में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनवरी में एरियल सर्वे किया था.
उन्होंने इस प्रोजेक्ट को गति देने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया था. लोकसभा चुनाव के बाद सरकार अब विकास के इन कार्यों को गति देने में जुट गयी है. इधर, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर भी समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि पेयजल संकट से निजात के लिए पूरी तैयारी करें.
जिन जिलों में पेयजल संकट की स्थिति हो वहां के सभी चापाकलों को ठीक कराया जाये. इस पर गंभीरता से नजर रखी जाये. मुख्य सचिव ने गांवों की सफाई को लेकर भी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है. लक्ष्य बनाएं कि जून से गांव के हर घर से कचरा का उठाव हो सके. इसके लिए सभी पंचायतों में तैयारी करनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










