लालू-मुलायम अपनी बेटी बहू को भी नहीं जिता पाये

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि लोस चुनाव 2019 के परिणाम ने संदेश दिया है कि लोकतंत्र में न कोई समुदाय किसी का बंधुआ वोटर है, न जनता को गुमराह किया जा सकता है. लालू प्रसाद की पार्टी जिस समाज को अपना बंधुआ समझती थी, उस समाज के पांच उम्मीदवार एनडीए के टिकट […]
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि लोस चुनाव 2019 के परिणाम ने संदेश दिया है कि लोकतंत्र में न कोई समुदाय किसी का बंधुआ वोटर है, न जनता को गुमराह किया जा सकता है. लालू प्रसाद की पार्टी जिस समाज को अपना बंधुआ समझती थी, उस समाज के पांच उम्मीदवार एनडीए के टिकट पर जीते हैं.
दूसरी तरफ राजद का कोई प्रत्याशी नहीं जीत पाया. मोदी ने कहा कि लालू की पुत्री मीसा व समधी चंद्रिका राय को भी पराजय का सामना करना पड़ा. वहीं, नित्यानंद राय, अशोक यादव, रामकृपाल यादव, दिनेश चंद्र यादव व गिरधारी यादव एनडीए के टिकट पर विजयी रहे.
यूपी में मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू डिंपल यादव व अन्य रिश्तेदारों की हार भी यही साबित करती है कि कोई समुदाय किसी का बंधुआ नहीं, बल्कि देशभक्ति, खुशहाली व विकास के लिए मतदान करता है. डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच साल तक गरीबी व आतंकवाद से लड़ने की जो बड़ी लकीर खींची, उसके सामने जात-पात की राजनीति बेमानी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










