बड़ी संख्या में आइएएस अफसरों के फेरबदल की संभावना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता 26 मई के बाद समाप्त हो जायेगी. इसके साथ ही राज्य में बड़ी संख्या में आइएएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मई के अंतिम सप्ताह में एक दर्जन से ज्यादा आइएएस अधिकारियों का तबादला होने की संभावना जतायी जा रही […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता 26 मई के बाद समाप्त हो जायेगी. इसके साथ ही राज्य में बड़ी संख्या में आइएएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मई के अंतिम सप्ताह में एक दर्जन से ज्यादा आइएएस अधिकारियों का तबादला होने की संभावना जतायी जा रही है. इसमें मुख्यालय से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों की पूरी फेहरिस्त शामिल हो सकती है.
राज्य में दो वरिष्ठ आइएएस अधिकारी इस महीने के अंत में रिटायर्ड हो रहे हैं, जिसमें बिहार राज्य राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और गया की आयुक्त टीएन बिंदेश्वरी शामिल हैं. इन दोनों अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से दो स्थान रिक्त हो रहे हैं.
साथ ही हाल में निलंबन से मुक्त होने के बाद वेटिंग फॉर पोस्टिंग चल रहे आइएएस दीपक आनंद की भी तैनाती किसी स्थान पर होनी है. चुनाव के दौरान जिन दो जिलों सीतामढ़ी और समस्तीपुर में डीएम बदले गये थे, उनकी वापसी मुख्यालय में भी तय मानी जा रही है.
इन कारणों के अलावा कई प्रशासनिक कारण भी हैं, जिनकी वजह से बड़े स्तर पर अधिकारियों की फेर-बदल की तैयारी है. लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ जिलों के भाजपा सांसदों ने केंद्र सरकार को डीएम और एसपी को हटाने के लिए भी पत्र लिखा है. राज्य सरकार के पास भी कई स्तर पर शिकायतें मिली हैं. इन कारणों को भी खासतौर से ध्यान में रखते हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग होने वाले हैं.
ऐसे भी जून महीने में सभी स्तर के पदाधिकारियों और कर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग होती है. इस बात का भी ध्यान रखते हुए वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों का तबादला पहले ही करना लाजमी होता है. इन तमाम बातों के कारण मई के अंत में ट्रांसफर करने की तैयारी सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










