होल्डिंग टैक्स जमा करने को बढ़ेंगे काउंटर

Updated at : 22 May 2019 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स जमा करने को बढ़ेंगे काउंटर

पटना : आमलोग अपने ही इलाके में नगर निगम का होल्डिंग टैक्स जमा कर सकें, इसे लेकर डाक विभाग काउंटर की संख्या बढ़ा रहा है. जानकारी के अनुसार पटना के 10 अन्य डाकघरों में होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए विशेष काउंटर खोला जा रहा है. इनमें पाटलिपुत्र, अनिसाबाद, पटना सिटी, लाल बहादुर शास्त्री नगर, […]

विज्ञापन

पटना : आमलोग अपने ही इलाके में नगर निगम का होल्डिंग टैक्स जमा कर सकें, इसे लेकर डाक विभाग काउंटर की संख्या बढ़ा रहा है. जानकारी के अनुसार पटना के 10 अन्य डाकघरों में होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए विशेष काउंटर खोला जा रहा है.

इनमें पाटलिपुत्र, अनिसाबाद, पटना सिटी, लाल बहादुर शास्त्री नगर, लोहिया नगर, पटना सचिवालय, गुलजारबाग, पीएमसीएच, आशियाना नगर, और बिहारी साव मिल्स (पटना सिटी) शामिल है. गौरतलब है कि डाकघरों में टैक्स जमा करने को लेकर डाक विभाग और पटना नगर निगम के बीच सितंबर, 2016 में समझौता हुआ था. इसके तहत बांकीपुर और जीपीओ में विशेष काउंटर बनाये गये थे.
किया जायेगा प्रचार
अधिकारियों की मानें, तो डाक विभाग (बिहार परिमंडल) वरीय डाक अधीक्षक को पत्र लिख कर प्रचार-प्रसार करने की सलाह दी गयी है, ताकि अधिक-से-अधिक लोग अपने ही आसपास के इलाके के डाकघरों में होल्डिंग टैक्स जमा कर सकें. डाक विभाग बिहार परिमंडल के निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि आने वाले कुछ माह में यह सुविधा पटना के अन्य डाकघरों में भी इसका विस्तार किया जायेगा. इसके लिए सर्वे चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन