अब तक हुए 133 एग्जिट पोलों में 97 फीसदी हुए सही
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत में 1980 से 2014 तक जितने चुनाव हुए उन पर 133 एग्जिट पोल कराये गये. इनमें 2004 को छोड़कर लगभग सभी सही साबित हुए. एक अध्ययन के अनुसार एग्जिट पोल 97 फीसदी तक खरे उतरे. जो लोग इवीएम, चुनाव आयोग और […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत में 1980 से 2014 तक जितने चुनाव हुए उन पर 133 एग्जिट पोल कराये गये. इनमें 2004 को छोड़कर लगभग सभी सही साबित हुए. एक अध्ययन के अनुसार एग्जिट पोल 97 फीसदी तक खरे उतरे. जो लोग इवीएम, चुनाव आयोग और एक्जिट पोल पर बेतुके सवाल उठा रहे हैं, वे संभावित जनादेश को नकारने के कुतर्क गढ़ रहे हैं.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि चुनाव आयोग ने इवीएम जैसी टैम्पर प्रूफ मशीन का उपयोग कर लोकसभा की 542 सीटों के लिए जितनी कुशलता से मतदान कराया, उससे 67.11 फीसदी लोगों ने वोट डाले. पश्चिम बंगाल की हिंसा के बावजूद अब तक के संसदीय चुनावों में यह सर्वाधिक रिकॉर्ड है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसके लिए आयोग की सराहना भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










