वोट देने का समय आया तो तेजस्वी निकल गये घूमने
Updated at : 21 May 2019 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव संविधान को बचाने के लिए घूम-घूम कर यात्रा निकाल रहे थे. लोगों को कह रहे थे कि देश का संविधान खतरे में है. जब वोट देने की बारी आयी तो खुद निकल लिये घूमने. जनता तो पूछेगी ही वोट क्यों नही […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव संविधान को बचाने के लिए घूम-घूम कर यात्रा निकाल रहे थे. लोगों को कह रहे थे कि देश का संविधान खतरे में है. जब वोट देने की बारी आयी तो खुद निकल लिये घूमने. जनता तो पूछेगी ही वोट क्यों नही दिया तो आप क्या जबाब देंगे. क्या जनता को ये बताएंगे कि चुनाव प्रचार से थक गये थे.
बिहार से बाहर चले गये थे. तेजस्वी को अब कोई हक नहीं है कि संविधान को लेकर बात करें. तेजस्वी यादव ने अपने नये गुरु राहुल गांधी से बहुत जल्द बहुत कुछ सीख लिया है. वहीं, संजय िसंह ने ट्वीट कर तेजप्रताप यादव के वाउंसरों द्वारा प्रेस छायाकार रंजन राही पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि चाल, चेहरा और चरित्र सब उजागर हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




