फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेमी संग झारखंड से फतुहा पहुंची युवती और फिर...

फतुहा: फेसबुक पर युवक से दोस्ती कर युवती झारखंड से युवक के साथ बिहारकीराजधानी पटना से सटेफतुहा पहुंची. युवती के बार-बार घर ले जाने के अनुरोध पर युवक ने युवती को स्टेशन रोड के कल्याण नाथ मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गया. युवती युवक की तलाश में थाने पहुंची गयी. युवती की मानें […]
फतुहा: फेसबुक पर युवक से दोस्ती कर युवती झारखंड से युवक के साथ बिहारकीराजधानी पटना से सटेफतुहा पहुंची. युवती के बार-बार घर ले जाने के अनुरोध पर युवक ने युवती को स्टेशन रोड के कल्याण नाथ मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गया. युवती युवक की तलाश में थाने पहुंची गयी.
युवती की मानें तो युवक थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का रहने वाला है. फेसबुक पर छह महीने पहले दोस्ती हुई थी. इस दौरान युवक उससे मिलने झारखंड के निरसा तथा कुमार धुब्बी भी पहुंचा करता था. युवती झारखंड के निरसा की रहने वाली बतायी जाती है. शादी की बात कहकर वह युवक उसे फतुहा लाया और किराये पर घर लेने की बात कही. युवक को जब किराये का मकान नहीं मिला तो वह उसे कल्याण नाथ मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया. युवती भी थोड़ी देर बाद थाने से लापता हो गयी. इसके बाद युवक की मां भी सोमवार शाम को अपने बेटे के लापता हो जाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




