आठ लोकसभा क्षेत्रों में आज थम जायेगा चुनाव प्रचार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण व सातवें चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम जायेगा. सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों के लिए रविवार को मतदान होगा. इन सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्रा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद हैं. नक्सलग्रस्त होने के कारण पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के मसौढ़ी व पालीगंज, […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण व सातवें चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम जायेगा. सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों के लिए रविवार को मतदान होगा. इन सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्रा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद हैं. नक्सलग्रस्त होने के कारण पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के मसौढ़ी व पालीगंज, काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डिहरी और सासाराम लोकसभा क्षेत्र चैनपुर, चेनारी व सासाराम विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार चार बजे थम जायेगा, जबकि शेष सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शाम छह बजे से बंद हो जायेगा.
इस चरण के प्रमुख प्रत्याशियों में पटनासाहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद व कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा, पाटलिपुत्रा से भाजपा के रामकृपाल यादव व राजद की डॉ मीसा भारती, नालंदा से जदयू के कौशलेंद्र कुमार व हम के अशोक कुमार आजाद, जहानाबाद से जदयू से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, राजद के सुरेंद्र यादव व रालोसपा (सेक्युलर) के अरुण कुमार, आरा से भाजपा के आरके सिंह व माले के राजू यादव, बक्सर से भाजपा के अश्विनी चौबे व राजद के जगदानंद सिंह, काराकाट से रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा व जदयू महाबली सिंह और सासाराम से कांग्रेस की मीरा कुमार व भाजपा के छेदी पासवान शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










