राजद के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है अंतिम चरण, आठ में तीन सीटों पर लड़ रहा है राजद

दीपक कुमार मिश्रा पटना : चुनाव का अंतिम व सांतवा चरण राजद सहित सभी दलों की प्रतिष्ठा जुड़ा है. राजद आठ में से तीन सीटों पर चुनाव लड़ रह है. राजद के तीनों प्रत्याशी अपनी पार्टी में बड़े कद के नेता हैं. अंतिम चरण से लालू परिवार की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है. राजद पाटलिपुत्र व […]
दीपक कुमार मिश्रा
पटना : चुनाव का अंतिम व सांतवा चरण राजद सहित सभी दलों की प्रतिष्ठा जुड़ा है. राजद आठ में से तीन सीटों पर चुनाव लड़ रह है. राजद के तीनों प्रत्याशी अपनी पार्टी में बड़े कद के नेता हैं. अंतिम चरण से लालू परिवार की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है. राजद पाटलिपुत्र व बक्सर और जहानाबाद सीट से चुनाव लड़ रहा है, जबकि आरा में उसने भाकपा-माले को समर्थन दिया है.
राजद ने पाटलिपुत्र से डाॅ मीसा भारती, बक्सर से जगदानंद सिंह और जहानाबाद से सुरेंद्र यादव को मैदान में उतारा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं, जबकि सुरेंद्र यादव व जगदानंद सिंह पूर्व सांसद हैं. जगदानंद सिंह 2009 में बक्सर सीट से ही लोकसभा के लिए चुने गये थे. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह राजनीति में जगदा बाबू के नाम से फेमस हैं. इनकी गिनती पार्टी के बड़े नेताओं में होती है. लालू-राबड़ी मंत्रिमंडल में लगातार पंद्रह साल मंत्री रहे जगदानंद िसंह का बक्सर में मुकाबला भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से है.
2014 में जगदानंद सिंह को ही हराकर अश्विनी चौबे लोकसभा में पहुंचे थे. परिसीमन के बाद 2009 में पहली बार पाटलिपुत्र सीट पर चुनाव हुआ था. उस समय लालू प्रसाद खुद प्रत्याशी थे, लेकिन उन्हें जदयू के डाॅ रंजन यादव से पराजित होना पड़ा था. वे वही रंजन यादव थे, जिनकी गिनती कभी लालू के चंद करीबियों में होती थी.
इस बार पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती मैदान में हैं. 2014 में भी मीसा भारती ने किस्मत आजमायी थी. इस बार भी उनका मुकाबला केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव से है. मीसा भारती के लिए उनकी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा दोनों भाई पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव सहित राजद व महागठबंधन के सभी नेता वोट मांग रहे हैं.
तेजप्रताप ने खड़ा किया है प्रत्याशी
राजद के लिए सबसे विकट स्थिति जहानाबाद सीट पर है. जहानाबाद से दो बार सांसद रहे चुके और गया के बेलागंज से राजद विधायक सुरेंद्र यादव यहां चुनाव मैदान हैं. यादव के सामने परेशानी यह है कि उन्हें पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का विरोध झेलना पड़ रहा है. तेजप्रताप ने लालू- राबड़ी मोर्चा के बैनर तले चंद्रप्रकाश को यहां से मैदान में उतार दिया है. तेजप्रताप उनके लिए वोट मांग रहे हैं और सुरेंद्र यादव को हराने की अपील कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




