5 घंटे तक खड़ी रही स्पाइसजेट की फ्लाइट, यात्रियों का हंगामा

पटना : शुक्रवार को प्रेशर घटने से स्पाइसजेट की फ्लाइट पांच घंटे तक एप्रन में खड़ी रही. स्पाइसजेट की फ्लाइट SG731 सुबह 10.40 में चेन्नई से हैदराबाद होते हुए पटना पहुंची. लेकिन विमान के भीतर का तापमान बढ़ जाने के कारण वहां का दबाव घट गया, जिससे विमान की भारवहन क्षमता घट गयी. भीतर के […]
पटना : शुक्रवार को प्रेशर घटने से स्पाइसजेट की फ्लाइट पांच घंटे तक एप्रन में खड़ी रही. स्पाइसजेट की फ्लाइट SG731 सुबह 10.40 में चेन्नई से हैदराबाद होते हुए पटना पहुंची. लेकिन विमान के भीतर का तापमान बढ़ जाने के कारण वहां का दबाव घट गया, जिससे विमान की भारवहन क्षमता घट गयी. भीतर के तापमान को सामान्य करने के लिए विमान को पांच घंटे तक रनवे पर खड़ा रखना पड़ा.
इस दौरान पहली बार विमान को डेढ़ बजे के लिए रीशिडयूल किया गया लेकिन तब तक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण विमान दो घंटे और रूका रहा और 3.30 बजे फ्लाइट SG767 बनकर बेंगलुरू के लिए रवाना हुआ. इस दौरान यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया.
यहां तक कि स्पाइसजेट की दूसरे फ्लाइट के यात्रियों का भी उन्होंने यह कह कर रास्ता रोका कि जब तक उनका बोर्डिंग नहीं होगा वे दूसरे को भी नहीं जाने देंगे. पहले तो कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में हंगामा बढ़ने पर उन्हें फूड पैकेट दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










