मसौढ़ी : रामकृपाल यादव ने किया जगह-जगह पर रोड शो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : केंद्रीय मंत्री सह पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने गांधी मैदान में चुनावी सभा के बाद रोड शो किया. उक्त रोड शो स्थानीय गांधी मैदान से शुरू होकर नगर की मुख्य सड़कों से होकर प्रखंड कार्यालय तक गया. रोड शो में शामिल एनडीए कार्यकर्ता रामकृपाल यादव के पक्ष में […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : केंद्रीय मंत्री सह पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने गांधी मैदान में चुनावी सभा के बाद रोड शो किया. उक्त रोड शो स्थानीय गांधी मैदान से शुरू होकर नगर की मुख्य सड़कों से होकर प्रखंड कार्यालय तक गया. रोड शो में शामिल एनडीए कार्यकर्ता रामकृपाल यादव के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे.
पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के फुलवारी विधानसभा अंतर्गत पुनपुन बाजार में मंगलवार की दोपहर एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव व स्थानीय विद्यालय श्याम रजक ने संयुक्त रूप से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर मुखिया सतगुरू प्रसाद, भाजपा नेता नीरज गुप्ता, सिंटू कुमार, जदयू के नीरज पटेल समेत जदयू भाजपा व लोजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










