पटना सिटी में जन संवाद का आयोजन, जाति से परे राष्ट्रवाद का चुनाव : रविशंकर
Updated at : 05 May 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : लोकसभा का चुनाव जाति व धर्म से परे होकर देशहित व राष्ट्रवाद से जुड़ गया है. सर्जिकल स्ट्राइक, सेना को खुली छूट व आतंकियों को सबक सिखाने का काम भाई नरेंद्र मोदी ने किया है. यह बात पटना साहिब से एनडीए प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही. केंद्रीय मंत्री शनिवार […]
विज्ञापन
पटना सिटी : लोकसभा का चुनाव जाति व धर्म से परे होकर देशहित व राष्ट्रवाद से जुड़ गया है. सर्जिकल स्ट्राइक, सेना को खुली छूट व आतंकियों को सबक सिखाने का काम भाई नरेंद्र मोदी ने किया है. यह बात पटना साहिब से एनडीए प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही.
केंद्रीय मंत्री शनिवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में बिस्कोमान गोलंबर के पास कम्युनिटी हॉल, यमुमनापुर पंचित बैठका व चौकशिकारपुर स्थित विश्वकर्मा सामुदायिक भवन में आयोजित जन संवाद में बोल रहे थे. मंत्री ने कहा कि जनता तय कर चुकी है कि देश राष्ट्रवादी के हाथ में सुरक्षित रहेगा.
संसदीय कार्य व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार से प्रदेश का विकास हो रहा है. ऐसे में एनडीए की मजबूती व विकास कार्य की कायम गति को बनाये रखने के लिए पटना साहिब में एनडीए प्रत्याशी को वोट दें.
आयोजन में पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, महापौर सीता साहु, प्रो दिनेश पटेल, धनंजय मेहता, अजय साह, कमलन नयन आदि थे. दूसरी ओर, मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से मिरचाई गली में अभिनंदन सह जन संवाद का आयोजन हुआ. इसमें केंद्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव व महापौर सीता साहु शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




