ePaper

लालू यादव के बड़े बेटे व पार्टी विधायक तेज प्रताप यादव को नहीं पहचानते RJD प्रवक्ता भाई वीरेंद्र, कहा...

Updated at : 04 May 2019 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
लालू यादव के बड़े बेटे व पार्टी विधायक तेज प्रताप यादव को नहीं पहचानते RJD प्रवक्ता भाई वीरेंद्र, कहा...

पटना : सबकुछ ठीक होने के दावे के बीच बिहार के सबसे बड़े सियासी घराने आरजेडी में तनातनी जारी है. पार्टी प्रवक्ता व मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी अध्यक्ष के बड़े बेटे व विधायक तेज प्रताप यादव को पहचानने से ही इनकार कर दिया है. पाटलिपुत्र लोकसभा सीट को लेकर चल रहा विवाद […]

विज्ञापन

पटना : सबकुछ ठीक होने के दावे के बीच बिहार के सबसे बड़े सियासी घराने आरजेडी में तनातनी जारी है. पार्टी प्रवक्ता व मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी अध्यक्ष के बड़े बेटे व विधायक तेज प्रताप यादव को पहचानने से ही इनकार कर दिया है. पाटलिपुत्र लोकसभा सीट को लेकर चल रहा विवाद अब धरातल पर आने लगा है.

आरजेडी प्रवक्ता व मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने शनिवार को कहा कि ”मैं किसी तेज प्रताप यादव नाम के व्यक्ति को नहीं जानता.” साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव हैं. जिन्हें मैं जानता हूं. मालूम हो कि पिछले माह 25 अप्रैल को पाटलिपुत्र लोकसभा की प्रत्याशी व पार्टी नेता मीसा भारती के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में भी मंच साझा करते हुए तेज प्रताप यादव और भाई वीरेंद्र के बीच तनातनी दिखी थी. तेज प्रताप यादव ने संबोधित करते हुए कहा था कि मनेर जाने के लिए ‘लोग’ परमिशन लेने की बात करते हैं. लेकिन, हम लालू यादव के बेटे हैं. उनका ही खून हैं. किसी से परमिशन लेने की जरूरत नहीं है. वहीं, भाई वीरेन्द्र ने पलटवार करते हुए कहा था कि मुझमें भी यादवों का खून है.

चर्चा है कि तेजस्वी यादव और लालू यादव मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहते थे. वहीं, भाई वीरेंद्र के नाम की घोषणा के पहले ही तेज प्रताप यादव ने बड़ी बहन मीसा भारती के नाम की घोषणा कर दी. इसके बाद से ही भाई वीरेंद्र और तेज प्रताप यादव के बीच दूरी बढ़ गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन