फतुहा में पेयजल की किल्लत

Updated at : 01 May 2019 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
फतुहा में पेयजल की किल्लत

फतुहा : शहर में पेयजल की किल्लत से फतुहावासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. विदित हो की शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था वाटर सप्लाइ पर निर्भर है ऐसे में पेेेयजल आपूर्ति की जो व्यवस्था फतुहा शहर में है इसको कोई देखने वाला नहीं है. जहां पुुराने वाटर पंपों की व्यवस्था पीएचडी विभाग के […]

विज्ञापन
फतुहा : शहर में पेयजल की किल्लत से फतुहावासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. विदित हो की शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था वाटर सप्लाइ पर निर्भर है ऐसे में पेेेयजल आपूर्ति की जो व्यवस्था फतुहा शहर में है इसको कोई देखने वाला नहीं है.
जहां पुुराने वाटर पंपों की व्यवस्था पीएचडी विभाग के पास है वहीं नयी व्यवस्था केे तहत लगे जलमिनार नगर पर्षद के जिम्मे है, लेकिन दोनों व्यवस्था के तहत फतुहा शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है. (पुरानी व्यवस्था के तहत पीएचडी द्वारा शहर में तीन चरणों में पानी की व्यवस्था है सुबह पांच से दस, दोपहर 12 से दो और शाम में पांच से नौ, लेकिन इस व्यवस्था के तहत पेयजलापूर्ति नहीं की जा रही है. जबकि नयी जलमिनार चालू है, लेकिन इसकी व्यवस्था निर्धारित नहीं जब मन होता है वाटर सप्लाइ चालू की जाती है जब मन होता है तब बंद हो जाती है.) जिससे पानी की किल्लत है.
इतना ही नहीं शहर के चौक-चौराहे पर लगे चापाकल महीनों से खराब है जिससे यह स्थिति और भयावह हो गयी. आम लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं. नगर पर्षद द्वारा शहर में आम लोगों के पीने की पानी की कोई व्यवस्था नहीं हैै.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन