मुंबई और दिल्ली के लिए शुरू नयी फ्लाइट

Updated at : 27 Apr 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई और दिल्ली के लिए शुरू नयी फ्लाइट

पटना : मुंबई के लिए स्पाइस जेट और दिल्ली के लिए गो एयर की नयी फ्लाइटें शुक्रवार को शुरू हुई. दोपहर 1 बजे निर्धारित समय से 20 मिनट पहले दिल्ली से गो एयर की नयी फ्लाइट G82511 पटना पहुंची. दोपहर 1.50 बजे पटना से फ्लाइट संख्या G82512 बनकर यह दिल्ली के लिए उड़ी. विदित हो […]

विज्ञापन

पटना : मुंबई के लिए स्पाइस जेट और दिल्ली के लिए गो एयर की नयी फ्लाइटें शुक्रवार को शुरू हुई. दोपहर 1 बजे निर्धारित समय से 20 मिनट पहले दिल्ली से गो एयर की नयी फ्लाइट G82511 पटना पहुंची. दोपहर 1.50 बजे पटना से फ्लाइट संख्या G82512 बनकर यह दिल्ली के लिए उड़ी. विदित हो कि अभी 31 जुलाई तक के लिए इसे जेट वाले स्लॉट पर चलने की इजाजत मिली है.

1368 रुपये में गो का ऑफर : गो एयर ने अगले 48 घंटे के लिए 1368 रुपये में दिल्ली जाने का ऑफर दिया है. यह ऑफर पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर पहले कुछ सीटों पर ही लागू होगा. गो एयर ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए अपनी सातवीं फ्लाइट की शुरुआत पर इस ऑफर की घोषणा की.
मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट : मुंबई से दोपहर 12.55 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG258 पटना पहुंंची. यह मुंबई से पटना को चौथी फ्लाइट है.
आज दिल्ली के लिए दो नयी फ्लाइटें : शनिवार को दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की दो नयी फ्लाइटें शुरू होंगी. SG8999 सुबह 7.20 बजे दिल्ली से पटना के लिए उड़ेगी. फ्लाइट संख्या SG8998 बनकर 9.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ेगी. दिल्ली से दूसरी फ्लाइट SG8721 दोपहर 12.55 बजे उड़ेगी और SG8722 बनकर दोपहर 3.10 बजे वापस दिल्ली रवाना होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन