लोकसभा चुनाव : बिहार में पांचवें चरण के लिये 86 नामांकन पत्र पाये गये सही, 38 किये गये खारिज

पटना : बिहार में छह मई को पांच लोकसभा सीटों के लिये होने वाले पांचवें चरण के मतदान के लिये नामांकन पत्रों की जांच के बाद 86 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं. चुनाव विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पांचवें चरण में राज्य में सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर […]
पटना : बिहार में छह मई को पांच लोकसभा सीटों के लिये होने वाले पांचवें चरण के मतदान के लिये नामांकन पत्रों की जांच के बाद 86 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं. चुनाव विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पांचवें चरण में राज्य में सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर लोकसभा सीटों के लिये मतदान होना हैं. इन पांच सीटों के लिये 124 नामांकन पत्र भरे गये थे.
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि 38 नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये. उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश निर्दलीय उम्मीदवारों के थे. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के लिये 21, मधुबनी के लिये 20, मुजफ्फरपुर के लिये 22, सारण के लिये 12 और हाजीपुर के लिये 11 नामांकन पत्र वैध पाये गये. इन सीटों के लिये नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




