मौसम चुनाव का, नेता जी सुबह दोपहर, शाम रहते बाथरूम में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चुनाव का मौसम है. नेता जी पहले दिल्ली में जमे रहते थे. अरसे बाद अपने क्षेत्र में पहुंचे हैं. उनसे मिलने की तमन्ना लिये लोग उनके यहां पहुंचने लगे. वे लोग अपने पुराने काम की याद दिलाने को पहुंच रहे हैं. लेकिन ऐसे लोगों को निराशा हाथ लग रही है. नेता जी उनके बीच होने […]
विज्ञापन
चुनाव का मौसम है. नेता जी पहले दिल्ली में जमे रहते थे. अरसे बाद अपने क्षेत्र में पहुंचे हैं. उनसे मिलने की तमन्ना लिये लोग उनके यहां पहुंचने लगे. वे लोग अपने पुराने काम की याद दिलाने को पहुंच रहे हैं.
लेकिन ऐसे लोगों को निराशा हाथ लग रही है. नेता जी उनके बीच होने के बावजूद वे मिल नहीं रहे हैं. आगंतुकों को बताया जाता है कि नेता जी बाथरूम में हैं. नेता जी मिलने एक सज्जन ने बताया कि वह तीन दिनों से टहल रहा है. पर भेंट नहीं हो पा रही है. सुबह में बाथरूम, दोपहर और शाम में भी बाथरूम मे उनके होने की बात कही जाती है. आखिर वे बाथरूम में रहते हैं तो अपने क्षेत्र में कब जाते हैं. वह नेता जी एक संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










