दुष्कर्म पीड़िता का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा

Updated at : 20 Apr 2019 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा

पटना : कंकड़बाग इलाके में हुए दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी का डीएन टेस्ट के लिए पीएमसीएच में सैंपल लिया गया और जांच के लिए एफएसएल को भेज दिया गया है. महिला थाने की पुलिस की देखरेख में डीएनए का सैंपल भेजने की प्रक्रिया शुक्रवार को हुई. अस्पताल प्रशासन की माने तो डीएनए जांच की रिपोर्ट […]

विज्ञापन

पटना : कंकड़बाग इलाके में हुए दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी का डीएन टेस्ट के लिए पीएमसीएच में सैंपल लिया गया और जांच के लिए एफएसएल को भेज दिया गया है. महिला थाने की पुलिस की देखरेख में डीएनए का सैंपल भेजने की प्रक्रिया शुक्रवार को हुई.

अस्पताल प्रशासन की माने तो डीएनए जांच की रिपोर्ट एक-दो दिनों के अंदर आ जायेगी. और, उस रिपोर्ट को पुलिस प्रशासन को सौंप दिया जायेगा. विदित हो कि कुछ दिन पहले पटना के कंकड़बाग की रहने वाली किशोरी से उसके मुंहभोले भाई इश्तियाक कुरैशी ने दुष्कर्म किया था.
इस मामले में वह फिलहाल जेल में है. जबकि किशोरी शेल्टर होम में रह रही थी. लेकिन इसी दौरान यह जानकारी मिली कि वह गर्भवती है. इसके बाद न्यायालय का आदेश लेकर डीएनए जांच करायी जा रही है ताकि पुख्ता साक्ष्य हासिल हो सके और दुष्कर्म के आरोपित को सजा हो सके. इसके साथ ही किशोरी ने गर्भपात कराने की इच्छा जतायी है.
पिता की मौत के बाद करने लगा रेप
विदित हो कि किशोरी भटकते हुए इश्तियाक के पिता को मिली थी और वह उसे अपने घर ले आये थे. इसी दौरान इश्‍तियाक के पिता की मौत हो गयी तो वह उस पर बुरी नजर रखने लगा.
इश्तियाक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा. यह जानकारी स्कूल टीचर तक पहुंची और फिर टीचर ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन