देशप्रेम से होगा नये भारत का निर्माण : रविशंकर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2019 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नये भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है. ऐसे में नये भारत के निर्माण के लिए देश से प्रेम करना जरूरी है. केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को हाजीगंज स्थित अरोड़ा हाउस में श्याम इंफोटेक […]
विज्ञापन
पटना सिटी : केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नये भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है. ऐसे में नये भारत के निर्माण के लिए देश से प्रेम करना जरूरी है.
केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को हाजीगंज स्थित अरोड़ा हाउस में श्याम इंफोटेक व भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें गौरव है कि आज युवकों को तेल पिलावन लाठी की नहीं, बल्कि मोबाइल व स्मार्ट फोन की जरूरत है.
आयोजन में उपस्थित युवाओं के सवालों का भी उन्होंने जवाब दिया. अतिथियों का स्वागत करते पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि हम तभी सुरक्षित होंगे, जब देश सुरक्षित होगा. इसके लिए मजबूत सरकार चाहिए.
आयोजन में महापौर सीता साहु, चैंबर ऑफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी साह, अमित कानोडिया, प्रदेश मंत्री रूप नारायण, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी जयप्रकाश, राजेश साह, अजीत चंद्रवंशी, दिनेश पटेल, उर्मिला मिश्र, श्वाती कानोडिया आदि मौजूद थे.
छात्राओं ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. मंत्री ने मारुफगंज मंडी में बड़ी देवी स्थान में कार्यकर्ताओं के साथ तैलिक उत्सव हाॅल महाराजगंज में व्यापारियों की सभा को भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




