पटना : विकास में नारी शक्ति की भूमिका अहम : रविशंकर प्रसाद

Updated at : 19 Apr 2019 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विकास में नारी शक्ति की भूमिका अहम : रविशंकर प्रसाद

पटना : केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि देश की चौतरफा तरक्की में नारी शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए इनके कल्याण के लिए एक दर्जन से ज्यादा योजनाओं का कार्यान्वयन मौजूदा नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है. आवश्यकता इस बात की है कि इसका […]

विज्ञापन
पटना : केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि देश की चौतरफा तरक्की में नारी शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए इनके कल्याण के लिए एक दर्जन से ज्यादा योजनाओं का कार्यान्वयन मौजूदा नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है. आवश्यकता इस बात की है कि इसका लाभ हर घर की महिलाओं को मिले इसके लिए नारी शक्ति को पूरी ताकत लगाने की जरूरत है.
इसी क्रम में आनंदपुरी स्थित एक हॉल में इसके बाद बिरला मंदिर, वार्ड संख्या 3, स्टेशन रोड में हेलियस भवन के पास, बोरिंग रोड, मंदिरी नाला पर, जक्कनपुर के एक उत्सव हॉल और शिवपुरी में जन संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं और को संबोधित किया. केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र क्षेत्र से प्रत्याशी रामकृपाल यादव, बांकीपुर विधायक नीतिन नवीन, मेयर संजय कुमार, सुषमा साहू, अनामिका सिंह, सीताराम पांडेय, समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन