ePaper

पटना : इवीएम की तैयारी, अधिकारियों को जिम्मेदारी

Updated at : 15 Apr 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : इवीएम की तैयारी, अधिकारियों को जिम्मेदारी

पटना : चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ अब इवीएम व वीवीपैट को संसदीय निर्वाचन क्षेत्र व स्टेट सेंट्रल वेयर हाउस के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गयी है. इसमें पदाधिकारियों को 22 मुद्दों पर काम करना है, ताकि वोटिंग के समय आसानी से इवीएम व वीवीपैट को बूथ पर भेजा जा सके. […]

विज्ञापन
पटना : चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ अब इवीएम व वीवीपैट को संसदीय निर्वाचन क्षेत्र व स्टेट सेंट्रल वेयर हाउस के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गयी है. इसमें पदाधिकारियों को 22 मुद्दों पर काम करना है, ताकि वोटिंग के समय आसानी से इवीएम व वीवीपैट को बूथ पर भेजा जा सके. इन केंद्रों ही क्षेत्र अनुसार इवीएम, वीवीपैट की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना, इवीएम-वीवीपैट का डाटा मैनेजमेंट करना, सीलिंग के लिए कर्मियों को लगाना से लेकर अन्य कई तरह की जिम्मेदारियां है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि मुंगेर लोकसभा के लिए विभागीय जांच अधिकारी कपिलेश्वर मंडल और मो जफर को नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके साथ ही पटना साहिब के लिए अपर जिला दंडाधिकारी विनायक मिश्र व कुमारिल सत्यनंदन को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों को इस काम का भार दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन