पटना : भिखारी ठाकुर पुल पर व्यवसायी की बाइक और सोने की चेन लूटी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : भिखारी ठाकुर पुल पर रविवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार अपराधियों ने आलू-प्याज के व्यवसायी मनोज कुमार से लूटपाट किया है. अपराधियों ने ओवरब्रिज पर बने गोलंबर से थोड़ा सा आगे सचिवालय की तरफ जानी वाले पुल-सड़क पर बाइक से घेर कर लूटपाट किया है. अपराधियों ने व्यवसायी के साथ पहले […]
विज्ञापन
पटना : भिखारी ठाकुर पुल पर रविवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार अपराधियों ने आलू-प्याज के व्यवसायी मनोज कुमार से लूटपाट किया है. अपराधियों ने ओवरब्रिज पर बने गोलंबर से थोड़ा सा आगे सचिवालय की तरफ जानी वाले पुल-सड़क पर बाइक से घेर कर लूटपाट किया है.
अपराधियों ने व्यवसायी के साथ पहले मारपीट किया और फिर पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक और गले में मौजूद सोने की चेन को लूट लिया. अपराधी व्यवसायी से पर्स मांग रहे थे लेकिन पर्स नहीं देने पर मारपीट कर भाग गये.
घटना के बाद व्यवसायी सचिवालय थाने पहुंचा. वहां पर डीएसपी सचिवालय और थानेदार को घटना की जानकारी दी. इसके बाद डीएसपी के निर्देश पर सचिवालय थानेदार और गर्दनीबाग थानेदार घटना स्थल पर पहुंचे.
पुलिस ने मीठापुर समेत कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द अपराधियों की शिनाख्त कर ली जायेगी. यहां बता दें कि मनोज कुमार पटेल नगर में रहते हैं. रविवार की रात मीठापुर सब्जी मंडी से दुकानदारी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. वह ओवरब्रिज पर मौजूद गोलंबर घूमकर सचिवालय की तरफ बढ़े ही थे कि उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया गया और उनके साथ लूटपाट की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










