पटना : बदल गया मौसम का अंदाज, दोपहर में रात-सा नजारा, कहीं बारिश, तो कहीं गिरे ओले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 6:57 AM

विज्ञापन

अगले चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा हाल पटना : मंगलवार को मौसम का अंदाज बदल गया. दोपहर के समय ही बादल छाने से अंधेरे जैसी स्थिति हो गयी. तेज व ठंड हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आयी. इसके बाद लगभग एक से दो बजे के बीच बिहटा सहित जिले के कई जगहों पर […]

विज्ञापन
अगले चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा हाल
पटना : मंगलवार को मौसम का अंदाज बदल गया. दोपहर के समय ही बादल छाने से अंधेरे जैसी स्थिति हो गयी. तेज व ठंड हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आयी. इसके बाद लगभग एक से दो बजे के बीच बिहटा सहित जिले के कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरने से पूरा मौसम माॅनसून जैसा हो गया.
अनिसाबाद स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहले से तापमान में गिरावट थी. वहीं, मंगलवार को नमी बढ़ने व तापमान में अंतर आने के कारण फ्रीजिंग लाइन नीचे आ गयी. इस कारण कई जगहों पर ओला पड़ा. पटना जिले के अलावा आरा, भागलपुर व छपरा में भी ओला पड़ने की खबर है.
मौसम में परिवर्तन के बाद शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, बारिश का रिकाॅर्ड मौसम विज्ञान केंद्रों से नहीं किया जा सका. बीते 24 घंटे में हल्की बारिश दर्ज की गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष वृद्धि होने के आसार नहीं हैं.
12 व 13 अप्रैल को ओला के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा. इस दौरान 11-12 अप्रैल को धूप निकलने के बावजूद गर्मी नहीं बढ़ेगी. इसके अलावा 12-13 अप्रैल को पूरे राज्य में ओला पड़ने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी एक सप्ताह तक गर्मी नहीं बढ़ेगी. फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है. जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल के बाद एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन आयेगा.
आम व लीची के लिए नुकसानदेह
बदले मौसम का सबसे अधिक नुकसान आम और लीची के फसल का होगा. जानकारों की मानें तो ओला व बारिश के आम के फल गिर जायेंगे और मंजर झड़ने की संभावना रहेगी. इसके साथ ही गर्मी नहीं बढ़ने से लीची के फलों में रस नहीं आयेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन