नौबतपुर में पांच लाख की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चार लाख के जेवरात और पचास हजार नकद ले गये चोर नौबतपुर : चोरों के आतंक से इन दिनों नौबतपुर अंचल के ग्रामीण दहशत में हैं. शुक्रवार की रात चोरों ने नौबतपुर थाना के पाली गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया .जानकारी के अनुसार पाली निवासी कुलानंद शर्मा के पुत्र अवधेश शर्मा के […]
विज्ञापन
चार लाख के जेवरात और पचास हजार नकद ले गये चोर
नौबतपुर : चोरों के आतंक से इन दिनों नौबतपुर अंचल के ग्रामीण दहशत में हैं. शुक्रवार की रात चोरों ने नौबतपुर थाना के पाली गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया .जानकारी के अनुसार पाली निवासी कुलानंद शर्मा के पुत्र अवधेश शर्मा के घर में चोर खिड़की के रास्ते घुस गये. चोरों ने लाखों के जेवरात समेत 50 हजार नकद व कपड़े व चुरा लिये. चोरी गये जेवरात की कीमत चार लाख बतायी जा रही है.
इस बारे में अवधेश शर्मा ने बताया कि घर में बेटा सोया हुआ था. वह गोशाला में सो रहे थे. शनिवार की सुबह घर में गये तो सामान वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था.
कमरे में संदूक का ताला भी टूटा हुआ था. संदूक में रखे सभी जेवरात के अलावा 50 हजार नकद भी गायब थे. 50 हजार रुपये उन्होंने थ्रेसर खरीदने के लिए रखे थे. यही नहीं चोरों ने इसी रात पाली के ही छोटे साव के घर से दो मोबाइल चुरा लिया, जिनकी कीमत 20 हजार है. चोरों ने पाली के ही बैजनाथ मिस्त्री के घर में भी सेंधमारी किया, लेकिन जिस घर में सेंध मारा वह भूसा घर था. पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










