पटना : अपार्टमेंट में चार फ्लैटों में लाखों की चोरी सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद

Updated at : 04 Apr 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अपार्टमेंट में चार फ्लैटों में लाखों की चोरी सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद

बंद फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना, राजीव नगर थाने में मामला दर्ज पटना : राजीव नगर थाने के मौर्य पथ में स्थित संगीता सास्वतम अपार्टमेंट के ए व बी ब्लॉक के बंद चार फ्लैटों को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों के जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो गये. यह घटना एक अप्रैल […]

विज्ञापन
बंद फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना, राजीव नगर थाने में मामला दर्ज
पटना : राजीव नगर थाने के मौर्य पथ में स्थित संगीता सास्वतम अपार्टमेंट के ए व बी ब्लॉक के बंद चार फ्लैटों को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों के जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो गये. यह घटना एक अप्रैल की देर रात करीब डेढ़ बजे घटित हुई. खास बात यह है कि चोरों ने चार फ्लैटों में घटना को अंजाम दिया, लेकिन वहां तैनात गार्ड योगेंद्र को भनक तक नहीं लगी. अगले दिन दो अप्रैल को ताला कटा देख कर पड़ोसियों ने गार्ड को जानकारी दी
और फिर फ्लैट मालिकों को भी जानकारी मिली.
घटना की जानकारी मिलने पर ए ब्लॉक के 301 में रहने वाले व एनटीपीसी थाना क्षेत्र में तैनात सीआइएसएफ के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह अपने घर पर पहुंचे. जहां उन्होंने पाया कि उनके फ्लैट के मेन गेट का ताला काटा हुआ था और तमाम कमरों में सामान बिखरा पड़ा था. आलमीरा के साथ ही पलंग को खोल कर उसमें से सारे सामान निकाल कर एक-एक की जांच करने बाद फर्श पर फेंका हुआ था.
चोरों ने आलमीरा में रखे सात लाख के गहने ले लिये थे और अन्य किसी सामान को हाथ तक नहीं लगाया था. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी एक अप्रैल की शाम को अपने मंदिरी स्थित मायके गयी हुई थी. इस दौरान फ्लैट बंद था. वे जब अगले दिन वापस लौटी तो घटना की जानकारी हुई.
चोरों ने बी ब्लॉक के तीन और फ्लैटों 102,104 व 204 में चोरी की घटना को अंजाम दिया. उन फ्लैटों के भी ताले को काट कर चोरों ने हटा दिया और एक-एक कमरे की तलाशी ली और जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो गये. फिलहाल उन तीनों फ्लैटों के मालिक नहीं पहुंचे हैं, जिसके कारण यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कितने की चोरी हुई थी? इसके साथ ही उन तीनों के नाम की भी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पायी है.
एक-एक फ्लैट को पहले चेक किया, फिर की चोरी
सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज में चोरों की सारी हरकतें कैद हो गयी है. चोर नकाबपोश थे और मुंह पर गमछा बांध रखा था. इसके साथ ही उनके हाथों में चोरी करने के औजार भी स्पष्ट दिख रहे थे. चोर सीढ़ी पर चढ़ते हुए हर फ्लैट का मेन गेट खींच कर देख रहे थे कि उसमें कोई है या नहीं?
जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उससे स्पष्ट है कि चोरों ने ए ब्लॉक व बी ब्लॉक के एक-एक फ्लैट को बाहर से पहले चेक कर लिया और जब चार फ्लैट को बंद पाया तो उसके ताले को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन