पटना : भाजपा नहीं, कांग्रेस शासन में लगे बड़े कल-कारखाने
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में बिहार में बड़े कल-कारखाने लगाये गये. प्रधानमंत्री का यह आरोप निराधार है कि कांग्रेस की नीतियां शुरू से बिहार विरोधी रही हैं. डाॅ झा ने कहा कि अविभाजित बिहार […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में बिहार में बड़े कल-कारखाने लगाये गये. प्रधानमंत्री का यह आरोप निराधार है कि कांग्रेस की नीतियां शुरू से बिहार विरोधी रही हैं.
डाॅ झा ने कहा कि अविभाजित बिहार में जितने भी बड़े कल-कारखाने, बिजली घर लगे वे कांग्रेस शासनकाल में ही लगे. अविभाजित बिहार में बरौनी तेल शोधक कारखाना, रांची में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, बोकारो स्टील कारखाना, पतरातू एवं बरौनी बिजली घर, मोकामा, बेगूसराय, राजेंद्र सेतु, पटना–हाजीपुर महात्मा गांधी सेतु, अन्य राष्ट्रीय उच्च पथ, विभिन्न विश्वविद्यालयों की स्थापना, केंद्र एवं बिहार में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुआ.
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के बाद बिहार एवं झारखंड में कोई बड़ा कल-कारखाना नहीं लगा. प्रधानमंत्री ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दो करोड़ युवाओं को हर वर्ष रोजगार देने, कालाधन वापस लाकर देश के प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख जमा कराने, किसानों की समस्या का तत्काल समाधान करने, आम जनता के अच्छे दिन लाने का वादा किया था. इसमें एक भी वादा पूरा नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










