ePaper

लालू ने जदयू पर कसा तंज, कहा- अब यह तीर कमल के फूल को चीरने के आ रहा काम

Updated at : 03 Apr 2019 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने जदयू पर कसा तंज, कहा- अब यह तीर कमल के फूल को चीरने के आ रहा काम

पटना : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमारपर निशाना साधाहै.साथ ही उनकी पार्टी जदयू के चुनाव चिन्ह पर भी तंज कसा है. लालू प्रसाद के ट्विटर अकाउंट से किये गये एक ट्वीट में लिखा गया है, बिजली जाने के बाद […]

विज्ञापन

पटना : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमारपर निशाना साधाहै.साथ ही उनकी पार्टी जदयू के चुनाव चिन्ह पर भी तंज कसा है. लालू प्रसाद के ट्विटर अकाउंट से किये गये एक ट्वीट में लिखा गया है, बिजली जाने के बाद तो लालटेन जलाना ही पड़ता है. जदयूका निशान तीर तो द्वापर में ही खत्म हो गया था. अब यह तीर कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है.

दरअसल, एनडीएके नेताओं द्वारा अपनी सरकार की उपलब्धियोंकाजिक्र करने के दौरान अक्सर तंज के अंदाज में कहाजातारहा है कि बिहार के हर घर तक बिजली पहुंच गयी है और अब यहां लालटेन की जरूरत ही नहीं है. इन्हीं बयानों को ध्यान में रखकर लालूप्रसाद ने यह ट्वीट करते हुए जदयू-भाजपा के नेताओं पर पलटवार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन