पटना : इंटर के छात्र को अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर ले लिये 15 हजार
Updated at : 03 Apr 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

इंटर काउंसिल का फर्जी स्टाफ पकड़ाया पटना : कोतवाली पुलिस ने इंटर काउंसिल के फर्जी स्टाफ कृष्ण श्रीवास्तव उर्फ विजय श्रीवास्तव को पकड़ लिया. इस पर आरोप है कि इसने आरा के बिंद टोली के रहने वाले कामेश्वर प्रसाद के पुत्र व इंटर के छात्र कमलकांत से अच्छे नंबर दिलाने का दावा कर 15 हजार […]
विज्ञापन
इंटर काउंसिल का फर्जी स्टाफ पकड़ाया
पटना : कोतवाली पुलिस ने इंटर काउंसिल के फर्जी स्टाफ कृष्ण श्रीवास्तव उर्फ विजय श्रीवास्तव को पकड़ लिया. इस पर आरोप है कि इसने आरा के बिंद टोली के रहने वाले कामेश्वर प्रसाद के पुत्र व इंटर के छात्र कमलकांत से अच्छे नंबर दिलाने का दावा कर 15 हजार रुपये ले लिये.
पुलिस ने विजय श्रीवास्तव के घर पर तलाशी अभियान भी चलाया, जिसमें मैट्रिक व इंटर के कई कागजात बरामद किये गये हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. विजय श्रीवास्तव मूल रूप से सीतामढ़ी का रहने वाला है, लेकिन यह कंकड़बाग थाने के चिरैयाटांड़ इलाके में किराये का कमरा लेकर दलाली का काम करता था.
इंटर काउंिसल के गेट पर मिला था छात्र
: कमलकांत ने इंटर की परीक्षा 2018 में दी थी और उसके नतीजे भी आ गये थे. लेकिन गणित में वह फेल हो गया था. इसे लेकर कमलकांत काफी परेशान था और अपनी कॉपी की फिर से जांच कराने के लिए कुछ दिन पहले इंटर काउंसिल आया था.
इसी बीच विजय श्रीवास्तव मिला और उसने बताया कि वह इंटर काउंसिल का स्टाफ है. वह उसके सारे काम कराने के बाद अच्छे नंबर दिलवा देगा और सर्टिफिकेट भी दे देगा. इसके साथ ही उसने इस काम के लिए 15 हजार रुपये मांगे तो छात्र ने दे दिये.
कुछ दिनों बाद उसने छात्र को एक अंक पत्र भेज दिया. लेकिन छात्र ने उसे फेल वाले अंक पत्र को हटवाने को कहा. इस बात को लेकर वह टालमटोल कर रहा था. मंगलवार को कमलकांत अपने पिता कामेश्वर प्रसाद के साथ पहुंचा और कोतवाली पुलिस से शिकायत की. जानकारी मिलने पर पुलिस ने दलाल विजय श्रीवास्तव को पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




