ePaper

तेजस्वी यादव को लेकर बोले तेज प्रताप, चापलुसों से घिर गया है मेरा ''अर्जुन'', तेज प्रताप पर कार्रवाई की उठी मांग!

Updated at : 02 Apr 2019 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव को लेकर बोले तेज प्रताप, चापलुसों से घिर गया है मेरा ''अर्जुन'', तेज प्रताप पर कार्रवाई की उठी मांग!

पटना : राजद परिवार में मचे घमसाान के बीच नेता तेज प्रताप यादव ने कहा है कि दोनों भाइयों के बीच कोई अनबन नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा छोटा भाई तेजस्वी यादव ‘चापलूसों’ से घिरा है. उन्होंने ‘चापलूसों’ को ‘बैक्टीरिया’ की संज्ञा देते हुए कहा कि ऐसे ‘चापलूस’, जो पार्टी के लिए […]

विज्ञापन

पटना : राजद परिवार में मचे घमसाान के बीच नेता तेज प्रताप यादव ने कहा है कि दोनों भाइयों के बीच कोई अनबन नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा छोटा भाई तेजस्वी यादव ‘चापलूसों’ से घिरा है. उन्होंने ‘चापलूसों’ को ‘बैक्टीरिया’ की संज्ञा देते हुए कहा कि ऐसे ‘चापलूस’, जो पार्टी के लिए बैक्टीरिया बन चुके हैं, उन्हें खत्म करने के लिए ही मैंने ‘लालू-राबड़ी मोर्चा’ का गठन किया है.

शिवहर और जहानाबाद लोकसभा सीटों पर अपने चहेते प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने के साथ तेज प्रताप यादव अपने ससुर चंद्रिका राय को सारण लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट दिये जाने से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि वह ‘बागी’ नहीं हैं. वह अपने भाई ‘अर्जुन’ भाई तेजस्वी के ‘कृष्ण’ की भूमिका में हैं. उन्होंने गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि गीता में ‘राजनीति’ की बातें हैं. साथ ही महाभारत की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि पांडवों ने कौरवों से पांच गांव की मांग की थी. लेकिन, उन्हें नहीं दी गयी. तेज प्रताप यादव ने पार्टी के अंदर के लोगों पर ही पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आरएसएस-भाजपा से आ गये हैं. इसलिए उन्होंने ऐसे उम्मीदवार के लिए आवाज उठायी है, जिन्होंने अपना परिवार को छोड़ कर पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की.

तेज प्रताप पर पार्टी कर सकती है कार्रवाई!

मालूम हो कि तेज प्रताप यादव द्वारा पांच उम्मीदवारों के नामों का एलान करने के बाद राजद का एक बड़ा तबका नाराज है. तेज प्रताप यादव के फैसले से नाराज तबका द्वारा कार्रवाई की मांग उठाये जाने की बात कही जा रही है. संभावना जतायी जा रही है कि तेज प्रताप यादव के फैसले से पार्टी को नुकसान हो सकता है. ऐसे में तेज प्रताप यादव के बागी रुख अख्तियार करने पर पार्टी कार्रवाई भी कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन