पटना :केवि में कक्षा दो व अन्य के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज से
Updated at : 02 Apr 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय विद्यालयों में दूसरी और इससे ऊपर (11वीं कक्षा को छोड़कर) की कक्षाओं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी. आवेदक केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए बनायी गयी ऑफिशियल वेबसाइट व विशेष एप पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके बाद प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. रजिस्ट्रेशन […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय विद्यालयों में दूसरी और इससे ऊपर (11वीं कक्षा को छोड़कर) की कक्षाओं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी. आवेदक केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए बनायी गयी ऑफिशियल वेबसाइट व विशेष एप पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
इसके बाद प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 अप्रैल सुबह 8 बजे से शुरू होगी. ये प्रक्रिया 9 अप्रैल शाम 4 बजे तक चलेगी. सीट खाली होने पर दूसरी और इससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिले दिये जायेंगे. इसके लिए भी मेरिट लिस्ट जारी होगी.
12 अप्रैल को इसकी सूची जारी होगी. इसके आधार पर दाखिले की प्रक्रिया भी उसी दिन से शुरू हो जायेगी. इन कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया 12 से 20 अप्रैल तक चलेगी. 11वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तारीख 30 अप्रैल होगी. वहीं, केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद ही शुरू हो जायेगी.
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही केंद्रीय विद्यालय के लिए पहली कक्षा में दाखिले की मेरिट लिस्ट जारी की गयी थी. इसे केंद्रीय विद्यालयों की विभिन्न वेबसाइट पर देखी जा सकती है. उस सूची को स्कूल में जाकर भी देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




