पटना : चुनाव व मतदान के समय मोबाइल व इंटरनेट का नहीं होगा सर्वर डाउन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : अगर लोकसभा चुनाव के दौरान अगर किसी मोबाइल कंपनी के मोबाइल व इंटरनेट सेवा में बाधा नहीं आनी चाहिए. किसी भी दूर संचार कंपनी का सर्वर डाउन या जाम नहीं होना चाहिए. इसको लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने सभी सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों मसलन, जियो, एयरटेल, वोडाफोन आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों के […]
विज्ञापन
पटना : अगर लोकसभा चुनाव के दौरान अगर किसी मोबाइल कंपनी के मोबाइल व इंटरनेट सेवा में बाधा नहीं आनी चाहिए. किसी भी दूर संचार कंपनी का सर्वर डाउन या जाम नहीं होना चाहिए. इसको लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने सभी सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों मसलन, जियो, एयरटेल, वोडाफोन आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि चुनाव के दिन और मतगणना के दिन किसी भी हालत में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.
अगर उसके लिए कोई उपाय करना हो, कर्मियों की संख्या बढ़ानी हो या टावर की समस्या हो, तो उसका निदान अभी से कर दिया जाये. बैठक में संचार कंपनियों ने बताया कि हाइकोर्ट के सामने टावर की कमी से कनेक्शन कमजोर होता है. इस कारण कई बार समस्या हो जताती है. इस पर डीएम ने कहा कि ऐसे अन्य और जगहों को चिह्नित कर बताया जाये, ताकि समस्या का हल किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










