ePaper

BJP अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह, कहा- उनकी समस्याओं का समाधान निकालेगा संगठन

Updated at : 27 Mar 2019 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
BJP अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह, कहा- उनकी समस्याओं का समाधान निकालेगा संगठन

पटना : लोकसभा चुनाव में सीट बदले जाने के तरीके को लेकर असंतुष्ट केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब पार्टी की ओर से बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह जानकारी दी. भाजपा की ओर से घोषित सूची में गिरिराज सिंह को उनकी वर्तमान सीट नवादा की बजाय बेगूसराय सीट से […]

विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव में सीट बदले जाने के तरीके को लेकर असंतुष्ट केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब पार्टी की ओर से बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह जानकारी दी. भाजपा की ओर से घोषित सूची में गिरिराज सिंह को उनकी वर्तमान सीट नवादा की बजाय बेगूसराय सीट से टिकट दिया गया था. इसके कारण वह असंतुष्ट थे.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ”गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे. उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा.” शाह ने कहा, ”मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.”

मालूम हो कि मंगलवार को गिरिराज सिंह ने कहा था कि प्रदेश नेतृत्व अगर मुझे विश्वास में ले लेता, तो मुझे कोई परेशानी नहीं होती, इसने मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचायी है. गौरतलब है कि नवादा सीट राजग में सीटों के बंटवारे के तहत लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में चली गयी है. वहीं, बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह का मुकाबला भाकपा के कन्हैया कुमार और राजद के तनवीर हसन से है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन