नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेंगे चुनाव : नरेंद्र

पटना : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 2015 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे. वे ही हमारे सर्वमान्य नेता हैं. ऐसा नहीं कि वे मुख्यमंत्री होंगे. ऐसा तो उन्होंने भी नहीं कहा है. चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक होगी और सर्वसम्मति से नेता का चयन होगा. नरेंद्र सिंह […]
पटना : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 2015 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे. वे ही हमारे सर्वमान्य नेता हैं. ऐसा नहीं कि वे मुख्यमंत्री होंगे. ऐसा तो उन्होंने भी नहीं कहा है. चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक होगी और सर्वसम्मति से नेता का चयन होगा. नरेंद्र सिंह ने कहा फिलहाल हमारे मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी हैं और कार्यकाल तक वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे.
उन्हें कोई नहीं हटा रहा है और न ही पार्टी के अंदर उनका कोई विरोध है. वहीं, विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में ये तय हुआ है कि 2015 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा. इसमें भी कोई संदेह नहीं है तब तक जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




