ePaper

पटना: एके 47 की मैगजीन, राइफल, कारतूस व पिस्तौल बरामद

Updated at : 26 Mar 2019 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
पटना: एके 47 की मैगजीन, राइफल, कारतूस व पिस्तौल बरामद

पटना/बाढ़ : भदौर थाने के वकामा गांव में पुलिस टीम ने एक विधायक के करीबी व एक मुखिया के परिजनों बिट्टू सिंह व अमित सिंह के आवास पर छापेमारी की और हथियार बरामद कर लिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इन लोगों के पास से एक राइफल, एक सिक्सर, दो देसी कट्टे, […]

विज्ञापन
पटना/बाढ़ : भदौर थाने के वकामा गांव में पुलिस टीम ने एक विधायक के करीबी व एक मुखिया के परिजनों बिट्टू सिंह व अमित सिंह के आवास पर छापेमारी की और हथियार बरामद कर लिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इन लोगों के पास से एक राइफल, एक सिक्सर, दो देसी कट्टे, एके-47 का एक मैगजीन व तीन कारतूस बरामद किये गये.
पुलिस पूछताछ कर रही है. शक है कि जब एके 47 का मैगजीन व कारतूस इन लोगों के पास था, तो हथियार भी होगा. हालांकि, एके 47 हथियार के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है. बताया जाता है कि बाढ़ एएसपी लिपि सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बिट्टू सिंह व अमित सिंह अपने साथियों के साथ मिल कर अपराध की योजना बना रहे हैं. इस सूचना के बाद एएसपी के नेतृत्व में बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार, एनटीपीसी थाना अध्यक्ष ऋतुराज सिंह, भदौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार और गोरखा बटालियन की टीम ने छापेमारी की. इसमें पुलिस को यह सफलता हाथ लगी. पुलिस ने बिट्टू और अमित को गिरफ्तार कर लिया है.
इन दोनों से यह जानकारी मिली कि इलाके के संजय सिंह के घर पर भी हथियार है. इसके बाद पुलिस टीम ने संजय सिंह के घर पर छापेमारी की और वहां से भी हथियार बरामद किया गया. पुलिस को इस बात का भी शक है कि हथियार को चुनाव को लेकर एकत्र किया गया था. बिट्टू सिंह, अमित सिंह व संजय के संबंध में यह बताया जा रहा है कि इन्हें एक विधायक का संरक्षण प्राप्त है.
हालांकि, पुलिस विधायक के संबंध में फिलहाल जानकारी नहीं दे रही है. एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि इस मामले में संजय सिंह नामक के व्यक्ति का नाम भी सामने आया है. इसके घर से भी हथियार की बरामदगी की गयी है. संजय सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
कार्रवाई दुर्भावना से ग्रसित : अनंत सिंह
वहीं दूसरी तरफ, मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सोमवार की संध्या बाढ़ स्टेशन रोड स्थित कारगिल मार्केट में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लिपि सिंह दुर्भावना से ग्रसित होकर एकतरफा कार्रवाई कर रही हैं.
यह कार्रवाई सत्ताधारी पक्ष के कद्दावर नेता के इशारे पर हो रही है. इसके खिलाफ वे चुनाव आयोग में जायेंगे. साथ ही जरूरत पड़ी तो पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ सड़क पर उतर कर धरना और प्रदर्शन भी कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन