बिहार : महागठबंधन में नहीं गली वाम दलों की दाल, बेगूसराय में अकेले पड़े भाकपा के कन्हैया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2019 7:42 AM
माकपा भी लड़ेगी उजियारपुर सीट पर पटना : भाकपा और माकपा को महागठबंधन से बाहर किये जाने पर इन दलों के नेताओं ने स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. भाकपा बेगूसराय से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनायेगी और माकपा उजियारपुर सीट से चुनाव लड़ेगी. भाकपा के शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा […]
माकपा भी लड़ेगी उजियारपुर सीट पर
भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह और माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने महागठबंधन में सीट बंटवारे पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा है कि महागठबंधन में रालोसपा जैसे कइ दलों को पांच सीटें दी गयी हैं. दोनों नेताओं ने चुनाव में एनडीए को हराने की प्रतिबद्धता दोहरायी. माकपा नेता अवधेश कुमार ने कहा है कि अभी भी समय है, महागठबंधन को अपने रवैये में बदलाव लाना चाहिए. वामपंथी दलों को सम्मानजनक सीटें देकर एनडीए की मुकम्मल हार सुनिश्चित की जाये.
वहीं भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में शामिल होने को लेकर उनसे लालू सहित अन्य नेताओं के साथ वार्ता के बावजूद उन्हें बाहर कर दिया गया. रविवार को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी. इसमें इस बात पर निर्णय लिया जायेगा कि पार्टी बेगूसराय के अलावा अन्य किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










