न किराया वापस मिला, न दूसरी फ्लाइट से जाने का विकल्प
Updated at : 23 Mar 2019 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : 31 मार्च तक जेट की फ्लाइटों के रद्द होने की जानकारी शुक्रवार को समाचार माध्यमों से हवाई यात्रियों तक जैसे ही पहुंची, पटना एयरपोर्ट स्थित जेट के बुकिंग काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी. दोपहर दो बजे तक पूछताछ के लिए एयरपोर्ट पर 170 हवाई यात्री थे. इनमें सबसे अधिक संख्या ऐसे […]
विज्ञापन
पटना : 31 मार्च तक जेट की फ्लाइटों के रद्द होने की जानकारी शुक्रवार को समाचार माध्यमों से हवाई यात्रियों तक जैसे ही पहुंची, पटना एयरपोर्ट स्थित जेट के बुकिंग काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी. दोपहर दो बजे तक पूछताछ के लिए एयरपोर्ट पर 170 हवाई यात्री थे.
इनमें सबसे अधिक संख्या ऐसे लोगों की थी, जिन्होंने अपना सही मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं करवाया था. इस कारण उन्हें एसएमएस के माध्यम से फ्लाइट के रद्द होने की सूचना नहीं मिली थी और न ही रिफंड की प्रक्रिया शुरू होने के बारे में बताया गया था.
इस कारण वेे बहुत परेशान थे. पूछताछ के लिए आनेवाले हवाई यात्रियों में ट्रैवल एजेंट के माध्यम से टिकट लेने वाले भी बड़ी संख्या में शामिल थे. इनको भय था कि ट्रैवल एजेंट पूरा किराया वापस नहीं लौटायेंगे.
कॉल सेंटर लगातार आ रहा था इंगेज
बुकिंग काउंटर पर कई हवाई यात्रियों से प्रभात खबर की टीम ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि जेट एयरवेज की अगले 10 दिनों तक चलने वाले इस बड़े कैंसिलेशन की सूचना मिलने के साथ ही फ्लाइट के बारे में मालूम करने के लिए सबसे पहले कॉल सेंटर फोन लगाया.
वह लगातार इंगेज आ रहा था. एयरपोर्ट के बुकिंग काउंटर पर रिंग करने का प्रयास किया. जब वहां भी फोन नहीं लगा, तो सीधे काउंटर पर पहुंचना बेहतर समझा. हालांकि काउंटर पर भी ऑन स्पॉट रिफंड नहीं मिला.
बताया गया कि जिन लोगों ने वेबसाइट से सीधे टिकट लिया है, उनकी फ्लाइट के रद्द होने के साथ रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, क्योंकि एयरलाइन अभी टिकट को रिशेड्यूल कर यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की स्थिति में नहीं है.
उनके खाते में अगले पांच से सात दिनों के भीतर टिकट का पूरा पैसा वापस पहुंच जायेगा. जिन लोगों ने एजेंट से टिकट लिया है, उन्हें एजेंट से पैसा वापस लेना होगा. ऐसे लोगों को पूरा पैसा वापस मिल जाये, इसलिए काउंटरमैन पीएनआर के सामने फुल रिफंड एवलेबल का मार्क लगा दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




