पटना : तेजस्वी सिर्फ सभ्य बनने का ढोंग करते थे : संजय सिंह

Updated at : 20 Mar 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी सिर्फ सभ्य बनने का ढोंग करते थे : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव सिर्फ सभ्य बनने का ढोंग करते थे. यह उनकी भाषा और आचरण से भी पता चलता है. उनकी भाषा ने तो उनके आचरण को जगजाहिर कर ही दिया है. कोइ सफेद लिबास पहनकर सभ्य नहीं हो जाता है. राजद ने जनता […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव सिर्फ सभ्य बनने का ढोंग करते थे. यह उनकी भाषा और आचरण से भी पता चलता है. उनकी भाषा ने तो उनके आचरण को जगजाहिर कर ही दिया है.
कोइ सफेद लिबास पहनकर सभ्य नहीं हो जाता है. राजद ने जनता का वोट लेकर पंद्रह साल तक विश्वासघात किया है. संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता का वोट कोइ वस्तु नहीं है जिसका व्यापार किया जा सके. जनादेश की खरीद-बिक्री और गिरवी रखने का सपना वे देखते रहें, लोकतंत्र में तो जनता ही मालिक होती है.
सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ताउम्र कौन सा चेहरा लेकर जनता के बीच जायेंगे? बेनामी संपत्ति को लेकर जिस जनता के सवालों का उन्होंने कभी भी जवाब नहीं दिया, उनका कैसे उसका सामना करेंगे? क्या आप बिहार की जनता को यह बताने का नैतिक साहस रखते हैं कि उन पर भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन