लोकसभा चुनाव : नामांकन की अंतिम तिथि 25 को, उम्मीदवारों को मिल सकता है होली खेलने का मौका, हर सीट पर कई-कई दावेदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2019 5:38 AM
पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल निर्वाचन आयोग ने बजा दिया है. लोकतंत्र के इस पर्व में राजनीतिक दलों की चाल फूंक-फूंक कर चलने जैसी हो गयी है. अभी तक सीटों की घोषणा नहीं हुई. यह माना जा रहा है कि प्रत्याशियों के अंदर चाहे जितनी बेताबी हो, राजनीतिक दल किसी भी प्रत्याशी को रंगों […]
बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. चुनाव में हर सीट पर कई-कई दावेदार हैं. चाहे वह एनडीए हो या महागठबंधन. प्रत्याशियों के नाम पर दोनों ने अपनी जुबान दबा ली है. इधर पहले चरण का नामांकन सोमवार से आरंभ हो रहा है. पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गयी है.
किसी भी दल के प्रत्याशी को 25 तक नामांकन दाखिल करने का मौका है. ऐसे में चार-छह दिन बाद ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने में हर्ज ही क्या है. इधर, होली 20 व 21 मार्च को होगी. ऐसे में कोई भी दल यह नहीं चाहता है कि प्रत्याशियों की घोषणा करे. अगर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होती है तो स्वाभाविक है कि इससे कई नेताओं के साथ उनके हजारों समर्थकों में मायूसी छा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










