पटना : सी-विजिल एप की लांचिंग के साथ आठ शिकायतें मिलीं
Updated at : 13 Mar 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान पटना : लोकसभा चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुबह के सात बजे से मतदान कराया जायेगा. नक्सल प्रभावित लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा. निर्वाचन आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के पालन को लेकर […]
विज्ञापन
सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान
पटना : लोकसभा चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुबह के सात बजे से मतदान कराया जायेगा. नक्सल प्रभावित लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा. निर्वाचन आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के पालन को लेकर मंगलवार को सी-विजिल एप की लांचिंग की गयी. इस एप के माध्यम से पहले ही दिन आठ शिकायतें प्राप्त हुई है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जा रहा है. इसी के तहत जागरूक मतदाताओं ने कटिहार जिले से एक और भोजपुर जिले से सात शिकायतें सूचित की है.
अब इस पर कार्रवाई की जा रही है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि हथियारों की जांच का काम शुरू कर दिया गया है. साथ ही हर जिले में उड़नदस्ता दल को सक्रिय कर दिया गया है. नियमित रूप से दुर्दांत अपराधियों को जिला बदर करने और थाने पर हाजिरी का काम आरंभ हो गया है.
संदिग्ध लेन-देन पर बैंकों की नजर
बैंकों को निर्देश दिया गया है कि 10 लाख से अधिक की संदिग्ध निकासी वाले लेन-देन की समेकित रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये. 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर चलने पर जांच की जायेगी. कैश लेकर चलनेवाले व्यक्ति को यह बताना होगा कि वह राशि कहां से ली है और कहां ले जाना है. एयरपोर्ट पर सर्विलांस यूनिट का काम शुरू हो गया है. साथ ही पेंडिंग वारंटों का तामिला भी शुरू हो गया है.
अभी तक 331 पेंडिंग वारंटों को तामिला करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 13 हजार लीटर शराब पकड़ी गयी है. इसमें सर्वाधिक बक्सर जिले में 3800 लीटर व गोपालगंज जिले में 3536 लीटर शराब जब्त की गयी है. इसमें गोपालगंज में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




