पटना : बोलेरो और बाइक में टक्कर, बाइक सवार हुआ जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डाकबंगला चौराहे के पास अहले सुबह पटना जंक्शन की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया. बोलेरो इतने तेज रफ्तार में थी कि बाइक सवार दूर जाकर गिरा. युवक को तत्काल उठाया गया. उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. पैर की हड्डी […]
विज्ञापन
पटना : डाकबंगला चौराहे के पास अहले सुबह पटना जंक्शन की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया. बोलेरो इतने तेज रफ्तार में थी कि बाइक सवार दूर जाकर गिरा. युवक को तत्काल उठाया गया. उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. पैर की हड्डी भी टूट गयी है. उसे किसी निजी अस्पताल मे�� भर्ती कराया गया है.वहीं, दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. डाकबंगला चौराहे पर मौजूद पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को कब्जे में लिया है. गाड़ी को कोतवाली में खड़ा किया गया है.
वहीं घायल युवक का इलाज जारी है. राजधानी की हृदयस्थली कहे जाने वाले डाकबंगला चौराहा पर दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं. जबकि वहां सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहती है. प्रतिबंधित क्षेत्र की तरफ लोग बढ़ न सके इसके लिए ट्राॅली का इस्तेमाल. ट्रैफिक के सारे नियम फॉलो होता है, बावजूद यहां अहले सुबह या देर रात रांग साइड चलने के कारण दुर्घटनाएं हुई हैं. पिछले दिनों गर्दनीबाग की एक महिला की दुर्घटना में मौत हाे गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










