लोकसभा चुनाव : बिहार में राजग उम्मीदवारों की जल्द हो सकती है घोषणा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 6:33 AM
नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही हो सकती है. भाजपा, जदयू और लोजपा समेत राजग के अन्य घटक दलों में आमतौर पर सहमति बन गयी है. हालांकि छह-सात सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा जारी है. इन सीटों में वाल्मीकि […]
नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही हो सकती है. भाजपा, जदयू और लोजपा समेत राजग के अन्य घटक दलों में आमतौर पर सहमति बन गयी है. हालांकि छह-सात सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा जारी है. इन सीटों में वाल्मीकि नगर, महाराजगंज, दरभंगा, पटना साहिब, झंझारपुर, पाटलिपुत्र और बेगूसराय शामिल हैं.
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया 1999 के लोकसभा चुनाव में भाजपा, जदयू और लोजपा ने संयुक्त बिहार की 54 में से 40 सीटें जीती थीं, जबकि 2009 में भाजपा और जदयू ने 40 में से 32 सीटें तथा 2014 में भाजपा, लोजपा समेत राजग ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अब राजग में एक और इंजन नीतीश कुमार का जुड़ चुका है.
जिन छह-सात सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा जारी है, उनमें से अधिकांश सीटें अभी भाजपा के पास हैं. इनमें से कुछ सीटें जदयू और लोजपा को दी जा सकती हैं. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सदस्य राम चंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि राजग के तीनों घटक दल लोकसभा चुनाव में किन-किन सीटों पर लड़ेंगे, जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी. इन सीटों में बेगूसराय से सांसद रहे भोला सिंह का निधन हो गया है, जबकि दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद अब कांग्रेस में शामिल हो गये हैं, जबकि पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से नाराज चल रहे हैं.
वाल्मीकि नगर सीट पर 2014 तक जदयू का कब्जा था. महाराजगंज में जदयू पूर्व में जीत दर्ज कर चुकी है. झंझारपुर जदयू की पुरानी सीट है. इस पर 2014 में भाजपा को पहली बार जीत हासिल हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










