पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया ''विरले राजनेता'', ...जानें क्या है मामला?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 2:53 PM

विज्ञापन

पटना : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विरले राजनेता की संज्ञा दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि राजनीति में ऐसे विरले राजनेता होते हैं, जो विरोधी दलों के जनप्रतिनिधियों के विकास के प्रयास को सराहते हैं. पप्पू यादव ने […]

विज्ञापन

पटना : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विरले राजनेता की संज्ञा दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि राजनीति में ऐसे विरले राजनेता होते हैं, जो विरोधी दलों के जनप्रतिनिधियों के विकास के प्रयास को सराहते हैं. पप्पू यादव ने नितिन गडकरी का दिल से आभार भी जताया है.

क्या है मामला

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कोसी वासियों को कई सौगात दी. इस दौरान उन्होंने मंच से ही मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मांगों को भी मान लिया. गडकरी ने कहा कि योजनाओं को लेकर सांसद पप्पू यादव उनसे लगातार मिलते रहे. हमेशा याद दिलाते रहे. इसलिए उनका यह कार्यक्रम बना. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने भाषण मंत्र में पप्पू यादव और उनकी पत्नी सुपौल सांसद रंजीत रंजन की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन