ePaper

गडकरी बिहार में 9,726 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, आधारशिला रखेंगे

Updated at : 27 Feb 2019 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
गडकरी बिहार में 9,726 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, आधारशिला रखेंगे

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को बिहार में 9,726 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें 6,900 करोड़ रुपये मूल्य की राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं. मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी तथा जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को बिहार में 9,726 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें 6,900 करोड़ रुपये मूल्य की राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं.

मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी तथा जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण मंत्री छपरा और मधेपुरा में 6,943.04 करोड़ रुपये मूल्य की 16 राजमार्ग परियोजनाओं की कल आधारशिला रखेंगे तथा तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.” इसके अलावा गडकरी नमामी गंगे कार्यक्रम के तहत इन दो स्थानों पर 2,826 करोड़ रुपये की कई कार्यों का शुभारंभ करेंगे और तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन