पटना : लालू ने राजकुमारों को महिलाओं के प्रति अन्याय की जानकारी नहीं दी : सुशील मोदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2019 7:17 AM

विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद ने विधायिका में महिलाओं को 33 फीसदी रिजर्वेशन देने का विरोध किया. दलितों-पिछड़ों तथा महिलाओं को रिजर्वेशन दिये बिना ही पंचायत चुनाव कराया. उन्होंने अपने राजकुमारों को महिलाओं के प्रति ऐसे सामाजिक-राजनीतिक अन्याय की जानकारी कभी नहीं दी, इसलिए वे […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद ने विधायिका में महिलाओं को 33 फीसदी रिजर्वेशन देने का विरोध किया.
दलितों-पिछड़ों तथा महिलाओं को रिजर्वेशन दिये बिना ही पंचायत चुनाव कराया. उन्होंने अपने राजकुमारों को महिलाओं के प्रति ऐसे सामाजिक-राजनीतिक अन्याय की जानकारी कभी नहीं दी, इसलिए वे गलत बयानी करते हैं. लालू-राबड़ी राज में अधिकार तो दूर, महिलाओं-लड़कियों के लिए हाइस्कूल की पढ़ाई पूरी करना मुश्किल था. एनडीए सरकार ने महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 फीसदी रिजर्वेशन देने के साथ साइकिल-पोशाक योजना से तो उनका सशक्तीकरण किया ही, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन