मिशन-2019 : बजट सत्र के समाप्त होते ही सरकार इलेक्शन मोड में दिखने लगी, दफ्तरों से अधिक क्षेत्रों पर फोकस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 7:40 AM
पटना : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के समाप्त होते ही सरकार इलेक्शन मोड में दिखने लगी है. लोकसभा चुनाव को लेकर विभागीय मंत्री दफ्तरों से अधिक समय चुनाव क्षेत्रों में गुजार रहे हैं. इधर उच्च स्तर के अधिकारी से लेकर जिला व प्रखंड स्तर तक के अधिकारी भी चुनावी कार्यों की प्राथमिकता दे रहे […]
पटना : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के समाप्त होते ही सरकार इलेक्शन मोड में दिखने लगी है. लोकसभा चुनाव को लेकर विभागीय मंत्री दफ्तरों से अधिक समय चुनाव क्षेत्रों में गुजार रहे हैं. इधर उच्च स्तर के अधिकारी से लेकर जिला व प्रखंड स्तर तक के अधिकारी भी चुनावी कार्यों की प्राथमिकता दे रहे हैं. मुख्य सचिव व डीजीपी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन पर ध्यान दे रहे हैं. साथ ही चुनाव को लेकर प्रशिक्षण का काम भी चलाया जा रहा है.
जिला से लेकर मुख्यालय तक लंबित मामलों को निबटारे का काम किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को केरल पहुंचे. वहां से शनिवार को वह लक्ष्यद्वीप में जदयू के प्रत्याशी के लिए सभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही शनिवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी गया में एक कार्यक्रम में शामिल होने गये हैं.
कृषि मंत्री प्रेम कुमार और भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी भागलपुर क्षेत्रों में हैं. इसी तरह ग्रामीण विकास सह संसदीय मंत्री श्रवण कुमार अनवरत क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. बजट सत्र के बाद मंत्री शनिवार और रविवार को दफ्तर बंद होने से क्षेत्र में ही रह रहे हैं. चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के अलावा रामकृपाल यादव भी क्षेत्र में योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन में व्यस्त हैं.
बक्सर में स्वास्थ्य महाकुंभ में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बक्सर में आयोजित स्वास्थ्य मेला में शामिल हुए. इधर जिलाधिकारियों द्वारा चुनाव को लेकर लगातार प्रशिक्षण और बूथों को लेकर काम कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










