पटना : 31 जनवरी को हुई आइटीआइ परीक्षा रद्द

पटना : राज्य में 31 जनवरी को हुई आइटीआइ की इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. केंद्र सरकार ने गुरुवार को इस संबंध में श्रम विभाग को पत्र भेजा. परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद श्रम संसाधन विभाग ने 30 और 31 जनवरी को हुई परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा […]
पटना : राज्य में 31 जनवरी को हुई आइटीआइ की इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. केंद्र सरकार ने गुरुवार को इस संबंध में श्रम विभाग को पत्र भेजा. परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद श्रम संसाधन विभाग ने 30 और 31 जनवरी को हुई परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी.
रद्द होने के बाद 30 जनवरी की परीक्षा अब दोबारा ली जायेगी. इसके लिए अब विभाग के स्तर पर प्लानिंग करके केेंद्र को भेजा जायेगा. वहीं, 30 जनवरी की परीक्षा रद्द की अनुशंसा पर दोबारा विचार करने के लिए केंद्र सरकार ने श्रम संसाधन विभाग को पत्र लिखा है. यदि श्रम विभाग दोबारा अनुशंसा भेजता है, तो 30 जनवरी की परीक्षा भी रद्द हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










