पटना : सेवानिवृत्त आइएएस नवीन कुमार की अध्यक्षता में राज्य वित्त आयोग का गठन

Updated at : 22 Feb 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सेवानिवृत्त आइएएस नवीन कुमार की अध्यक्षता में राज्य वित्त आयोग का गठन

पटना : राज्य सरकार ने षष्ठम राज्य वित्त आयोग के गठन की घोषणा कर दी है. रिटायर्ड आइएएस अधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में गठित इस आयोग में 1999 बैच के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी नवीन चंद्र झा और आद्री के डॉ प्रभात प्रसाद घोष को सदस्य बनाया गया है. वित्त विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना […]

विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने षष्ठम राज्य वित्त आयोग के गठन की घोषणा कर दी है. रिटायर्ड आइएएस अधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में गठित इस आयोग में 1999 बैच के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी नवीन चंद्र झा और आद्री के डॉ प्रभात प्रसाद घोष को सदस्य बनाया गया है. वित्त विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
यह आयोग 31 जनवरी 2020 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी. यह आयोग पंचायतों, जिला परिषद, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के अलावा नगर पालिकाओं, नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेगी.
इनके लिए उचित राशि की अनुशंसा भी करेगी. आयोग सभी स्तर के पंचायतों और नगर निकायों के बीच उनके अनुपात के अनुसार राशि का वितरण करने से संबंधित भी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा. आयोग की जिम्मेदारी पंचायतों और नगर पालिकाओं को सौंपी जाने वाली या उनके स्तर से वसूले जाने वाले कर, शुल्क और फीस के निर्धारण की भी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन